सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देर रात एक ओवरलोड ट्रक बेकाबू होकर बेहत अड्डा के ठीक सामने स्थित दुकानों में जा घुसा। ट्रक ईंटों से भरा हुआ था और उसकी टक्कर से दो दुकानें — जिनमें एक जूते की दुकान भी शामिल है — पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकानें बंद थीं, जिससे किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़