कसौली ( हेमेंद्र कंवर ) बरसात की पहली बारिश ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है । शनिवार रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से कसौली उप मंडल के तहत आने वाले ठंडू झागढ़ गांव में हुए भूस्खलन से तुला राम की दो गाय की दबने से मौत हो गई ।गांव वालों ने कड़ी मुश्किल से मलबा हटा कर मृतक गायों के शवों को बाहर निकाला। तुला राम बी पी एल परिवार से सम्बन्ध रखता है। इसी गांव की रेशमा देवी के मकान में भी बारिश के कारण दरार आ गई है इसमें रहना अब खतरे से खाली नहीं है साथ ही गांव को जोड़ने वाला एक मात्र रास्ते का पुल भी बह गया है जिससे यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है स्थानीय वार्ड सदस्य निशा देवी, स्थानीय निवासी धर्मपाल ,विमला देवी दिला राम ,राजा राम ,मस्तराम आदि ने बताया कि भारी बारिश से ठंडू गांव के करीब 100 मीटर की दायरे में भूस्खलन के चलते भारी नुकसान हुआ है। जहां तुलाराम की गौशाला सहित दो गायों की मौत हो गई है, वही रेशमा देवी के मकान में दरारें आ गईं है व गांव को जोड़ने वाले रास्ते का पुल बह गया है पंचायत सदस्य व ग्रामीणों में पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है। वहीं इस बारे में ग्रामीण राजस्व अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि इस हादसे की सूचना प्रशाशन को भेज दी गई है व प्रशाशन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर पांच हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की गई है।