जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना
जिला खैरथल तिजारा की प्रजापति समाज की कार्यकरणी प्रगतिशील प्रजापति समिति जिले में समय समय पर जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह प्रजापति के नेतृत्व में प्रजापति समाज बंधु प्रगति की और हैं जिले की हर तहसीलों में अपना समय देकर प्रजापति समाज बंधुओं को नई दिशा दे रहे हैं रविवार 29जून को खैरथल तिजारा की बैठक सतपाल सिंह प्रजापति के नेतृत्व में बालकिशन पहलवान की अध्यक्षता में भिवाड़ी में आयोजित की गई जिले की कार्यकारिणी पदाधिकारी बन्धुओं का स्वागत भिवाड़ी महासभा प्रजापति समाज ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में 27जुलाई 2025 को महाराजा दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती मनाने एवं जिला स्तरीय छात्र छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह तिजारा में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी तहसीलों से समाज बन्धु उपस्थित रहे। बैठक के समापन के दौरान निम्न भामाशाहों ने निम्न राशि कार्यक्रम में देने की घोषणा की।
एक लाख रुपए की राशि प्रजापति महासभा समिति भिवाड़ी ने वही प्रजापति भामाशाहो ने डॉक्टर कृष्ण कुमार बासनी 11000 रुपये , उदय सिंह भगत आयशर टैक्टर एजेंसी टपूकड़ा 21000/, सुरेशकुमार भिनडूसी 2100/, रामानंद भगतजी टपूकड़ा 11000/, भवानी स्टील टपूकड़ा 11000/ ,गूगन राम अध्यापक भौकर5100/, सतवीर सिंह सकतपुरा 3100/, राम बीर ठेकेदार असलीमपुर 1100/ ,ईश्वर सिंह दादिया 2100/ ,प्रिन्स प्रजापति ततारपुर2100/, बलबीर सिंह कलगाव1000/दी गई ।मीटिंग में गणमान्य लोगों ने कहा कार्य करने वाले लोग होने चाहिए प्रजापति समाज के लिए सभी काम आसान है