ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पुलिस के सामने आखिर क्यों जोड़ने पड़े भाजपा विधायक को हाथ देखिए क्या है पूरा मामला.

```

पीलीभीत से संवाददाता अवनीश कुमार

थाने पहुंचे विधायक ने जोड़े हाथ, कहा- आपका इलाज कुछ नहीं हो सकता, भाजपा को हरवाने में लगी पुलिस

पुलिस के सामने भाजपा विधायक ने जोड़े हाथ.
दबंगों द्वारा महिला के साथ मारपीट करने की घटना के बाद पीड़िता के साथ भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार थाने पहुंचे. निरीक्षक के सामने हाथ जोड़कर कहा कि, आप का इलाज नहीं हो सकता, आप भाजपा को हरवाने में लगे हैं.

पीलीभीतः कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले में दबंगों ने घर पर कब्जा करने के उद्देश्य से एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की. जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार थाने जा पहुंचे. वहां निरीक्षक के सामने हाथ जोड़कर कहा कि, आप का इलाज नहीं हो सकता, आप भाजपा को हरवाने में लगे हैं. साथ ही थाने में जमकर हंगामा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *