ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ हनुमान मंदिर के बाद फिर से मिला धमकी भरा पत्र अब दूसरे मंदिर को उड़ाने की दी गई है धमकी

```

ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ हनुमान मंदिर के बाद अब मनकामेश्वर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला, मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा।।।।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के बाद अब मनकामेश्वर मंदिर को बम से उड़ाने वाला धमकी भरा पत्र मिला है पत्र में एक विशेष समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचार का बदला लेने के लिए बम धमाके किए जाने की बात कही गई है पत्र में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से पहले हाल ही में पकड़े गए संदिग्धो को रिहा करने को कहा गया है और बात ना मानने पर गंभीर नतीजों को तैयार रहने के लिए चेतावनी दी गई है, इस मामले में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि इस तरह के पत्र कई धार्मिक स्थलों पर भेजे गए हैं इस मामले की पड़ताल की जा रही है उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर में भेजे गए पत्र में जिस भाषा का प्रयोग किया गया है उसी भाषा का प्रयोग मनकामेश्वर मंदिर में भेजे गए पत्र में किया गया है इसके चलते मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।।।।
ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *