नगर परिषद पलेरा का उदासीन रवैया
जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा :नगर परिषद पलेरा अंबेडकर चबूतरा के सामने मुख्य सड़क के किनारे स्थित चैंबर क्षतिग्रस्त होना और खुला रहना और भी खतरनाक हो सकता हादसा है बीते दिन सोमवार को एक फोर व्हीलर जा गिरी और बड़ा हादसा होते-होते टल गया।गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने को जानकारी नहीं है।क्षतिग्रस्त चैंबर का खुला रहने पर बारिश होने के कारण पानी से भर जाता है जिससे वह ठीक से दिखता ही नहीं है ना दिखने के कारण राहगीर और आसपास के पैदल चलने वाले लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन रहा है।क्षतिग्रस्त चैंबर खतरनाक हो सकता है । जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी की के कारण समस्या बनी हुई । क्षतिग्रस्त चैंबर होंने के कारण कभी भी हो सकती दुर्घटना । जिससे जान माल की हानि हो सकती है चेंबर के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों ने बताया कि क्षतिग्रस्त चेंबर का जल्द से जल्द सुधार नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है ।अब खबर प्रकाशित होने के बाद नगरीय प्रशासन इस पर क्या कुछ कार्यवाही करता है या यूं ही ठंडे बस्ते में डाल देता यह देखने वाली बात होगी।।