मुजफ्फरनगर:-प्रेस वार्ता में भड़के चंद्रशेखर, पत्रकार को FIR की दी चेतावनी।
मुजफ्फरनगर में एक प्रेस वार्ता के दौरान उस समय माहौल गर्मा गया जब एक पत्रकार ने मुख्यमंत्री के हवाले से कहा कि नुकसान की भरपाई चंद्रशेखर के खाते से की जाएगी।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने आपत्ति जताते हुए तीखे शब्दों में कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने उनका नाम लिया है तो प्रमाण दें, वरना झूठे आरोपों पर वह पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर मजबूर होंगे।
चंद्रशेखर ने कहा कि उन पर पहले भी हाथरस कांड में 100 करोड़ की फंडिंग और नक्सली गतिविधियों जैसे आरोप लग चुके हैं और वह 16 महीने जेल में रह चुके हैं। उन्होंने कहा,
“मैं अपने लोगों के लिए सब कुछ देने को तैयार हूं, लेकिन बिना आधार के आरोप नहीं सहूंगा।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़