नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
यूसेट में बी॰ टेक॰ के सात ( 7 ) विद्यार्थियों का मैथ कोडरस प्राइवेट लिमिटेड (Math Coders Pvt. Ltd.) में प्लेसमेंट
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 30 जून 2025 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में यूनिवर्सिटी काॅलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसेट) के सात (07) विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
ई॰सी॰ई॰ विभाग से कोशिका कुमारी, श्रुति कुमारी जायसवाल सी॰ एस॰ सी॰ विभाग से अंजलि कुमारी चौधरी, मोनी कुमारी,
पूजा कुमारी मुर्मू, संस्कार किशन तथा
आई॰ टी॰ विभाग से विकास कुमार गुप्ता का अंतिम रूप से प्लेसमेंट के लिए चैन कर लिया गया है।
यूसेट के निदेशक डा आशीष कुमार साहा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामना दिया। यूसेट के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ अर्चना रीना धान ने इस आशय की जानकरी दी और बताया कि निकट भविष्य में एंबिएंट साइंटिफिक कंपन केपी रिलायबल टेक्निक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का भी प्लेसमेंट ड्राइव प्रस्तावित है।