चकबंदी टीम पर ग्रामीण ने लगाया धांधली का आरोप
फतेहगंज पश्चिमी। गांव रहपुरा जागीर में चल रही चकबंदी के दौरान की जा रही धांधली के खिलाफ ग्रामीण मंगलवार को लामबंद हो गए। सूचना पर बरेली से पहुंचे बंदोबस्त अधिकारी ने लामबंद काश्तकारों को समझा बुझाकर उनकी समस्याओं को निपटाने का भरोसा दिलाया। तब ग्रामीण काश्तकार शांत हुए। गांव रहपुरा जागीर में पिछले एक माह से चकबंदी के दौरान पैमाईश का कार्य चल रहा है। चकबंदी कानूनगो लेखपाल की तीन टीम काश्तकार को चक पैमाईश करके दे रहे है। इस दौरान ग्रामीण टीमों पर पक्षपात और धांधली का आरोप लगा रहे है। जब ग्रामीण काश्तकारों का धैर्य ज़बाब दे गया। तब वह मंगलवार को लामबंद हो गए। लामबंद काश्तकारों की अगुवाई कर रहे तीरथ राम ने बताया पानी निकासी के लिए पिछले नक्शे में मौजूद गूल की जगह बरेली के हरदीप ओबेरॉय का चक बना दिया। जिससे पानी निकासी बंद होने से समूचे क्षेत्र में जल भराव हो रहा है।गाट संख्या 2145 ग्राम समाज का नंबर है। जिस पर नियम विरुद्ध एक भाजपा नेता के करीबी का चक बना दिया है। इसके अलावा छोटे काश्तकार की काले रोड पर महंगी और मूल जमीन पर उड़ान चक बनाकर उनकी जमीन खत्म कर दी। कुछ काश्तकारों का फ्रंट कम करके पड़ोसी को दे दिया है। लामबंद की सूचना पर पहुंचे एसओसी ने काश्तकारों की समस्याएं सुनकर उनका जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया। तब कही काश्तकार शांत हुए। लामबंद और धरना प्रदर्शन करीब सबा चार बजे से पौने पांच बजे तक करीब आधा घंटा चला।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली