ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पीलीभीत पूरनपुर प्रेस क्लब के योगेश वर्मा अध्यक्ष और शैलेंद्र शर्मा बने महामंत्री, पत्रकारों के हितों के लिए जारी रहेगा संघर्ष

```

 

पीलीभीत पूरनपुर प्रेस क्लब के योगेश वर्मा अध्यक्ष और शैलेंद्र शर्मा बने महामंत्री, पत्रकारों के हितों के लिए जारी रहेगा संघर्ष

पीलीभीत नवगठित पूरनपुर प्रेस क्लब नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि पत्रकारों के हित में काम किया जाएगा न कि बहाने बाजी। पत्रकारों के सम्मान को बरकरार रखा जाएगा। हमेशा पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से एकजुट रहकर पत्रकारों के हित में कार्य करने का निर्णय लिया।
पूरनपुर में पिछले साल से निष्क्रय पड़े एक पत्रकार संगठन से ऊब चुके युवा पत्रकारों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर पूरनपुर प्रेस क्लब का गठन किया। उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया युवा पत्रकारों को कभी तबज्जो ही नही दी गई। मदद करने में भी हमेशा बहानेबाजी की गई। इससे पत्रकारों ने उस संगठन को छोड़ दिया। नगर के एक होटल में बैठक कर पत्रकारों के हित में चर्चा कर पूरनपुर प्रेस क्लब का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार नवीन अग्रवाल, इबादतनूर लल्ला को संरक्षक, तेज तर्रार पत्रकार योगेश वर्मा को अध्यक्ष, अनुज सिंह रिंकू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त को महामंत्री, शादाब अली को कोषाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा, विकास सिंह, सुहेल अहमद, देव नारायण तिवारी को उपाध्यक्ष, शिवम शर्मा को आय व्यय निरीक्षक, राधा कृष्ण कुशवाहा को मीडिया प्रभारी, सुधांशु भारती को मंत्री, एहतसामुल हक, सीपी सक्सेना, अतिनेश शुक्ला, शोएब अहमद खां उर्फ फूलबाबू को कार्यकारिणी सदस्य, रामकरन शर्मा को एडिटर सहित कई पत्रकारों को अन्य पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित कमेटी में अन्य कई पत्रकार साथियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई। पूरनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनाने पर योगेश वर्मा ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान और उनके हितों की लड़ाई लड़ना उनके लिए सर्वोपरि है। वह सदैव सभी पत्रकारों के साथ कांधे से कांधा मिलाकर चलेंगे। पत्रकारों की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। पत्रकारों के मान सम्मान में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। समस्या आने पर उनकी हर संभव मदद की जाएगी बहानेबाजी नहीं। उन्होंने सभी को ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करने को प्रेरित किया। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। नवगठित प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट रहकर एक दूसरे की मदद करने करने की बात कही। इस मौके पर रोहित अग्निहोत्री, अरुण कुमार, मोहित सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। नवगठित प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को एसडीएम, सीओ, कोतवाल सहित स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर भी बड़ी तादात में लोग पूरनपुर प्रेस क्लब को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठौर पीलीभीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *