ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ 16 अगस्त से होगी स्कूल में पढ़ाई, 1 सितंबर से खोले जाएंगे यूनिवर्सिटी एवं डिग्री कॉलेज।।

```

ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ 16 अगस्त से होगी स्कूल में पढ़ाई, 1 सितंबर से खोले जाएंगे यूनिवर्सिटी एवं डिग्री कॉलेज।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के बाद यूपी की योगी सरकार धीरे-धीरे सभी गतिविधियां सामान्य करने के प्रयास में है, इसी क्रम में सरकार अब शिक्षण संस्थान खोलने की तैयारी कर रही है माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के बाद प्रदेश में स्कूल, यूनिवर्सिटी एवं डिग्री कॉलेज खोले जा सकते हैं सरकार ने कोरोना संक्रमण के कारण लगभग डेढ़ साल से बंद पड़े शिक्षण संस्थान फिर से शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर काबू में होने के बाद सीएम योगी ने आज सोमवार को उच्च अधिकारियों के बैठक में हालत की समीक्षा करते हुए स्कूल कक्षाओं को 16 अगस्त से शुरू करने के लिए कहा इसके अलावा उच्च शिक्षा संस्थानों में 1 सितंबर से कक्षाएं शुरू कर दी जाएगी आज सीएम योगी ने टीम -9 के साथ समीक्षा बैठक में प्रदेश की सभी स्कूल, यूनिवर्सिटी एवं डिग्री कॉलेज में पढ़ाई के संबंध में चर्चा की।।।ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *