ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

3 इंच दूर से निकली मौत का VIDEO:नारियल का पेड़ गिरने से 2 हिस्सों में बंट गया ऑटो, अंदर बैठे ड्राइवर की जान बाल-बाल बची

```

3 इंच दूर से निकली मौत का VIDEO:नारियल का पेड़ गिरने से 2 हिस्सों में बंट गया ऑटो, अंदर बैठे ड्राइवर की जान बाल-बाल बची

मुंबई

महाराष्ट्र के पालघर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो फेमस कहावत ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई’ का सटीक उदाहरण माना जा सकता है। पालघर के विरार इलाके की इस घटना का वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया है। यहां ग्राहक का इंतजार कर रहे एक ऑटो रिक्शा पर नारियल का भारी-भरकम पेड़ गिर गया, लेकिन ऑटो में बैठे ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ।
ऑटो ड्राइवर पालघर के विसावा रिसॉर्ट में एक ग्राहक को लेने आया था। ड्राइवर ने ऑटो जहां खड़ा किया, उसके ठीक बगल में नारियल का एक बड़ा सा पेड़ था। ऑटो खड़ा करते ही पेड़ अचानक उसके ऊपर गिर पड़ा। इससे ऑटो 2 भागों में बंट गया, लेकिन उसके अंदर बैठे ड्राइवर को जरा सी खरोंच तक नहीं आई। पेड़ गिरने वाली जगह और ड्राइवर के बीच कुछ सेंटीमीटर की ही दूरी थी। ऑटो 2 से 3 इंच भी पीछे होता तो ड्राइवर का उसकी चपेट में आना तय था। घटना रिसॉर्ट के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई। इसे 26 जुलाई की शाम 4 बजे का बताया जा रहा है।
रिसॉर्ट के मालिक ने आर्थिक मदद की
हादसे में ऑटो रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वीडियो देखने के बाद रिसॉर्ट के मालिक ने रिक्शा चालक को 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी।
महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश
महाराष्ट्र में 29 जुलाई की शाम तक 28 फीसदी अधिक बारिश होने की वजह से राज्य के 141 बड़े, 258 मीडियम और 2,868 छोटे जलाशयों में कुल मिलाकर इस 50.02 फीसदी पानी का स्टॉक हो गया है। जबकि अभी अगस्त और सितंबर महीने की बारिश होना बाकी है।
अब तक हुई 659 मिमी बारिश
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में 29 जुलाई तक कुल 659.4 मिमी बारिश हुई। पिछले साल इस कालावधि तक 516.7 मिमी बारिश हुई थी। मध्य महाराष्ट्र के 10 जिलों में अब तक 29 फीसदी अधिक यानी 491.2 मिमी बारिश हुई है। पिछले साल 381.9 मिमी बारिश हुई थी। मराठवाड़ा के 8 जिलों में 39 फीसदी अधिक बारिश अब तक हुई है। पिछले साल 303.7 मिमी बारिश हुई थी जबकि इस साल अब तक 423.5 मिमी बारिश हुई है। विदर्भ के 11 जिलों को मिलाकर इस मानसून में अब तक सिर्फ 6 फीसदी अधिक बारिश हुई है। पिछले साल अब तक 457.6 मिमी बारिश हुई थी जबकि इस साल अभी तक 483.3 मिमी बारिश हुई है।

Bureau Chief-
साकिब हुसैन
INDIAN TV NEWS
मुंबई
www.indiantvnews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *