सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को प्रातः 10 से 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। यदि निर्धारित दिन अवकाश रहेगा तो यह अगले कार्यदिवस में आयोजित किया जाएगा। जुलाई से दिसंबर तक समाधान दिवस की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं, जिसमें पहली बैठक 5 जुलाई को नकुड़ में होगी। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़