सेक्टर जियावन अध्यक्ष नियुक्त किए गए निर्माण मजदूर संगठन एटक
ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक द्वारा सेक्टर जियावन के अध्यक्ष पद पर राज मिश्रा को नियुक्त किया गया
इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं
वहीं सेक्टर अध्यक्ष राज मिश्रा द्वारा दिनांक 4/7/2025 को ग्राम पंचायत क्षेत्र जियावान दूंगा अतरवा चरकी का भ्रमण किया गया जिसमें ग्राम पंचायत बंद पाई गई जिसकी सूचना पूर्व में ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी गई है
प्रतिदिन ग्राम पंचायत खुली होनी चाहिए एवं मजदूरों से कार्य करना चाहिए उनसे आवेदन लेना है जिससे मजदूरों को कार्य मिल सके और उनको रोजगार मिल सके
पंचायत भ्रमण में यह पाया गया की सहायक सचिव अपने हिसाब से अपने ही खास मजदूरों के नाम से मास्टर लगा रहे हैं जबकि जो लोग कार्य करने वाले मजदूर है उनको सूचना तक नहीं दी जाती है
जबकि ग्राम पंचायत में मजदूरों के लिए रोजगार खुला है पर लोगों को रोजगार नहीं प्राप्त हो रहा है मजदूर सिर्फ कागज पर रहते हैं और जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है
जबकि दिनांक 21.6.2025 को ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा उपखंड अधिकारी देवसर के यहां आवेदन दिया गया है जिसकी सुनवाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आज दिनांक तक नहीं किया गया है
यही एक और सेक्टर अध्यक्ष राज मिश्रा द्वारा बताया गया कि हम प्रत्येक ग्राम पंचायत का भ्रमण कार्यक्रम तैयार करके प्रत्येक पंचायत का भ्रमण किया जा रहा है मजदूरों से मुलाकात करके उन्हें रोजगार दिलाए जाने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है हम मजदूरों के हित की लड़ाई यूं ही लड़ते रहेंगे मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे