मुजिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा।। नगर थाना के सभागार में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। जिसमें पांच व छः जुलाई को आयोजित होने वाली मुहर्रम पर्व को सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनी ने की। तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि मोहर्रम पर्व को भाईचारे और सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएं। उन्होंने पर्व को लेकर नगर में साफ सफाई व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था को लेकर स्वच्छता प्रभारी अरुण कुमार सोनी से चर्चा करते हुए उपस्थित मुस्लिम समुदाय को अवगत कराया। थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान हुड़दंग व असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की नजर रहेगी। इस मौके पर सदर अब्दुल वहीद खान, हाजी बाबू खान मास्टर, हाजी इकबाल खान, इसाक सौदागर, नफीस सौदागर, बल्ले राईन, सुल्तान राईन, दिलशाद खान, पत्रकार सद्दाम राईन, मोहम्मद ख्वाजा समेत अनेक नागरिक उपस्थित रहे।।