संतोष कुमार बाथम ने किया मानवता को शर्मसार ,महिला से मारपीट कर स्कॉर्पियो गाड़ी से भी रौंदा
मामला बहुत ही गम्भीर हैं गुना भ्रष्ट वन मंडल अधिकारियों की गुंडागर्दी सरेआम दिखाई दे रही हैं ! और गुना वन मंडल अधिकारी डीएफओ अक्षय राठौर की भूमिका स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है! किस तरह गुना वन मंडल अधिकारी ने गुना जिले की तमाम जंगल कटवा कर अवैध कब्जे करवाए हैं !और उनसे अवैध वसूली की है और लगातार करवा रहे हैं! अपने वन कर्मचारियों को संरक्षण देकर उनके हौसले बुलन्द कर रहे हैं ! मामला हल ही में घटी आरोन वन परिक्षेत्र अंतर्गत हमीरगढ़ गांव का हैं ! जहां मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वन विभाग के अधिकारी के द्वारा हमीरगढ़ गांव में एक ग़रीब बंजारा परिवार के साथ मारपीट की गई हैं ! और डिप्टी रेंजर संतोष कुमार बाथम द्वारा बलराम बंजारा पत्नी भग्गो बाई बंजारा को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से रौंद दिया गया। फरियादी ने आरोन थाने में शिकायत की मग़र वहां किसी भी प्रकार कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई! बंजारा परिवार ने परेशान होकर गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी से न्याय की गुहार लगाई मग़र यह प्रयास भी काम नहीं आया गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने गरीब जनता का आवेदन तक स्वीकार नहीं किया और वन मंडल अधिकारी का कहकर उनको चलता कर दिया ! इससे यह साफ स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं गुना पुलिस चाहे अपनी बड़ी-बड़ी कार्रवाइयों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहे लेकिन कहीं ना कहीं गरीब जनता की दिल की आवाज न सुनने में असमर्थ है !
*आख़िर वजह क्या हैं…?*
*पुलिस अधीक्षक ने किया अपने आपको किनारा, फरियादियों को भेजा वन मंडल अधिकारी डीएफओ अक्षय राठौर के पास*
फरियादी अक्षय राठौर के पास पहुंचे तो वहां पर वह नहीं मिले ! भग्गो भाई बंजारा की स्थिति बहुत नाजुक है गुना सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन स्थिति बिगड़ने के बाद उनको बुधवार रात में ही भोपाल रेफर कर दिया गया जानकारी के मुताबिक भग्गो बाई की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है ! वह कई जगह से फैक्चर है और गंभीर चोटें आई है लेकिन उसके बाद भी पुलिस प्रशासन और वन मंडल अपनी चुप्पी साधे हुई है किसी प्रकार की कोई कार्रवाई
देखने को नहीं मिल रही है ! जब इस विषय में इंडियन टीवी न्यूज़ ने गुना वन मंडल अधिकारी अक्षय राठौर से बात करनी चाहि तो उन्होंने सीधे-सीधे पल्ला झाड़ने का काम किया और पत्रकार को ही उंगली दिखाने का लगे ! कहीं ना कहीं इस पूरे मसले पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश की जा रही है ! गुना पुलिस विभाग भी वन मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की कदमताल कर रहा है !और गरीब जनता की जान के साथ खिलवाड़ करते हुए उनको इंसाफ न देने का काम कर रहा है ! हालांकि हम आपको बता दें संतोष कुमार बाथम पहले भी गलत कार्रवाई को लेकर चर्चा में आ चुके हैं और फरियादियों का कहना है कि संतोष कुमार बाथम नशे की हालत में गरीब जनता की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट