बांदा आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम
खबर बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, पहली घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव के मजरा सेम्मा पुरवा का है। जहां के लवलेश कुमार पुत्र कबीरदास 25 वर्ष के ऊपर खेतों में शुक्रवार की देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। वही दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के कुचेन्दू गांव की है। रहने की वाली महिला माया देवी पत्नी केशवबाबू की खेतों में बने झोपडी वाले घर में भी आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे महिला माया देवी की मौत हो गई है। दोनों जगह से परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर द्वारा परीक्षण करने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत मय फोर्स व नायब तहसील मनोहर सिंह ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वहीं मौत की खबर सुनकर दोनों परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट