खबर सहारनपुर के नानौता से
सादर अवगत कराना है कि कल शाम मोहर्रम के कार्यक्रम के उपरांत थाना नानौता कस्बा नानौता के एक मोहल्ले में एक समुदाय के लोगों के द्वारा बिरयानी और शरबत का सेवन किया गया जिस के बाद लगभग 70-75 लोगों को उल्टी और फ़ूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई जिन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती करे गया और उपचार दिया गया। कुछ लोगों को जिले पर हायर सेंटर में रेफेर किया गया।
वर्तमान में 8 लोग सीएचसी में 7 लोग जिला अस्पताल में और 54 लोग निजी चिकित्सालय में भर्ती है और स्थिति सामान्य है। एक व्यक्ति जिसे हायर सेंटर रेफेर किया गया था उसकी रास्ते में मृत्यु हुई है। पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर उपस्थित हैं और कानून व्यवस्था सामान्य है। खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा सैंपलिंग इत्यादि करायी गई है।
जिलाधिकारी सहारनपुर।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़