भाजपा नगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई के आवास पर नाराज पार्षदो की हुई बैठक ओर उसमे महापौर के खिलाफ खोले गए मोर्चे के बाद महापौर खेमे ने पलटवार करते हुए घण्टाघर स्तिथ एक होटल में 27 पार्षदो के साथ बैठक करते हुए नगर अध्यक्ष पर ही जातिवादी व्यवस्था को बढ़ावा देने का आरोप मढ दिया, जिसके बाद अब नगर में संगठन और निगम के बीच की दूरिया जगजाहिर होने से हड़कम्प मच गया है, वही आने वाले दिनों में नगर अध्यक्ष के पत्ते बिखरने के पश्चात महापौर ने सम्भावित रूप से दिखा दिया कि उनका वजूद अब किसी से कम नही, वही नगर अध्यक्ष और महापौर के बीच चल रहे इस शीत युद्ध की धमक दूर तक सुनाई पड़ने लगी है।: सूत्र
महापौर के पलटवार से नगर अध्यक्ष की किरकिरी, दिग्विजय सिंह ने किया शक्ति प्रदर्शन, 27 पार्षदो संग की बैठक, महापौर में आस्था जताई।
सहारनपुर: नगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई के आवास पर हुई नाराज पार्षदो की बैठक में जहाँ महापौर के निर्णयों ओर उनकी कार्यशैली के प्रति अपनी नाराजगी जताने ओर दिग्विजय सिंह को नेता बनाये जाने को लेकर खींची तलवारों ने एक मूक संदेश महापौर को देने की कोशिश की वही महापौर खेमे ने भी दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 27 पार्षदो की बैठक बुला कर न केवल नगर अध्यक्ष को करारा जवाब दिया बल्कि यह भी साबित करने का प्रयास किया कि भाजपा में जातिवादी सोच और व्यवस्था की कोई जगह नही है, सूत्रों की माने तो काफी समय से नगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई महापौर को लेकर खिन्न नज़र आते बताये जा रहे थे, वही निगम की मलाई को लेकर भी उनकी नाराजगी किसी से छुपी नही है अब जब लेटर बम का इस्तेमाल हुआ तो नगर अध्यक्ष ने इस पर अपनी मूक प्रतिक्रिया देते हुए कुछ नाराज पार्षदो को अपने आवास पर बुला लिया लेकिन राजनीति के चलते महापौर ने इस बैठक को गम्भीरता से लिया, जिसकी परिणति दिग्विजय सिंह के रूप में नज़र आई, दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पार्षदो ने सीधे रूप से नगर अध्यक्ष पर ही ठीकरा फोड़ते हुए सन्गठन में जातिवादी व्यवस्था फैलाने का आरोप लगा डाला, कुछ पार्षदो ने तो इशारों ही इशारों में नगर अध्यक्ष पर गहरे कटाक्ष बैठक के दौरान किये, सूत्रों की माने तो अब मामला राजनीतिक वर्चस्व का रह गया है, वही नगर सन्गठन में नाराज कार्यकर्ता और नेता अब इस प्रकरण को हवा देकर बढ़ाने की ओर अग्रसर बताये जा रहे है। निगम और संगठन की आमने सामने हो रही इस लड़ाई में कौन बाजी मारेगा यह तो शतरंज की बिसात पर बिछे उन मोहरों के चलने के बाद ही पता चलेगा, जब मोहरे चले जायेंगे बहरहाल मामला अभी तूल पकड़ता नज़र आ रहा है, फिलहाल नगर अध्यक्ष राजनीतिक धरातल पर नज़र आते है, देखते है आगे क्या होगा?
आलोक अग्रवाल
खबर सूत्रों के हवाले से
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़