डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा मंडल पिनाहट देहात में संगोष्ठी आयोजित
आगरा से ब्यूरो चीफ अनिल कुमार रिपोर्ट
भदरौली।भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भाजपा बाह विधानसभा के अंतर्गत मंडल पिनाहट देहात द्वारा मोदीराम इंटर कॉलेज, स्याहीपुरा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश परिहार ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री अरुण परिहार ने किया।
संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा जिला मंत्री हीरा सिंह चौहान ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष रॉबिन परिहार, धर्मवीर चौहान, पप्पू पाराशर, मंडल मंत्री आकाश तिवारी, राजपाल तोमर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार वर्मा, रामनिवास परिहार, सप्तान वर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।