छुटमलपुर सहारनपुर थाना फतेहपुर के ग्राम बेहड़ा कला के जंगल में मिली किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेहडा कला के जंगल मे एक किसान अपने खेत ने पानी दे रहा था पानी देते समय तभी किसान पर कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया कुत्तो को अपने ओर आता देख किसान जान बचाने के लिए जैसे तैसे कर पेड़ पर चढ़ गया तभी उसकी नजर पास के खेत में पड़ी एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पर पड़ी किसान ने देखा कि कुछ आवारा कुत्ते उस लाश को नोच नोचकर खा रहे थे किसान ने लाश को देख घबराते तुरंत अपने भाई को फ़ोन कर दिया उसके भाई ने मौके पर पहुँचकर पुलिस को सूचना दी देखते ही देखते वहाँ ग्रामवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई कुछ ही समय मे पुलिस भी मौके पर पहुँच फतेहपुर पुलिस दुवारा मामले को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया पूरी टीम दुवारा अपनी जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने अपनी लिखापढ़ी की कार्यवाही करते हुए डेडबॉडी को पैक कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अभी लाश की शिनाख्त नही हो पाई है आखिर मामला क्या है ये तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. फतेहपुर थाना अध्यक्ष की बाइट
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़