इस घटना का लाइव वीडियो वायरल हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
घटना के मुख्य बिंदु
– मामला कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर का: वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और पथराव कर रहे हैं।
– राशन की कालाबाजारी का आरोप: ग्रामीणों ने कालाबाजारी के लिए ले जा रहे राशन को पकड़ लिया और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सूचित किया।
– पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
-दो लोगों की गंभीर चोट इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़