महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
सागर आईजी हिमानी खन्ना पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिला स्तर पर पर्यावरण सरंक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक थाना /चौकी प्रभारियों को अपने थाना /चौकी परिसर में वृक्षारोपण करने हेतु निर्देशित किया गया है एवं सभी को क्षेत्र में अभियान अंतर्गत आमजन को जागरूक करने हेतु बताया गया है।
इसी तारतम्य में “पर्यावरण संरक्षण अभियान” के अंतर्गत सागर आईजी हिमानी खन्ना एवंपुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जतारा थाना परिसर में वृक्षारोपण कर जनमानस को जीवन में पेड़ों के महत्व का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नव आरक्षकों को वृक्षों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
कार्यक्रम में एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, थाना प्रभारी जतारा रविभूषण पाठक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु, गणमान्य नागरिक, आमजन एवं थाना के सभी पुलिस कर्मचारी शामिल हुए ।