वार्ड क्रमांक 17 के अमन नगर में पानी की निकासी न होने से रहवासी परेशान
उज्जैन _ उज्जैन के वार्ड क्रमांक 17 में छोटी मायापुरी के अमन नगर में पानी की निकासी की व्यस्था नही होने के कारण रहवासियों को समस्या उत्पन्न रहती है ।
वार्ड क्रमांक 17 में पार्षद और नही ही नेता और ना ही नगर निगम द्वारा इस और ध्यान दिया जाता है , उसी वार्ड के अमन नगर के रहवासी नानूराम नाहर द्वारा बताया गया की अमन नगर में पानी भराव के कारण प्रतिदिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई बार शिकायत करने के बाद भी इस और ध्यान नहीं दिया जाता ।
हर वर्ष वारिश के समय गलियों और मोहल्लों में पानी भर जाता है नालियों और चेंबर की सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी भराव हो जाता हैं।
जब वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद मांगीलाल कड़ेल को रहवासी द्वारा समस्या अवगत कराई गई तो उनके द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया गया । पानी भराव के कारण कभी कभी नालों से सांप और जहरीले कीड़े निकलने से रहवासियों के मन में भय रहता है ।