बबराला – युवक पर बरसाए लाठी-डंडे ,सीसीटीवी कैमरे में हुआ वीडियो रिकॉर्ड
बबराला ( इंडियन टीवी ) सम्भल जिला के कस्बा बबराला में कॉलोनी में रहने वाले युवक को कुछ लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया था. मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
महेश पुत्र देवेंद्र लोहिया कॉलोनी बबराला थाना गुन्नौर निवासी युवक किसी वस्तु को लेने बबराला मार्केट में गया था। महेश बाइक रोककर बात कर रहा था तभी अचानक कुछ लोग आकर उस पर लाठी डंडे बरसाने लगे। आनन-फानन में बाइक सहित रोड पर जा गिरा ।अचानक युवक पर हमला होने से दुकानदार युवक को बचाने दौड़े तो दुकानदारों को आता देख हमलावर गाली गलौज करते हुए भाग निकले । घायल महेश के चाचा भूप सिंह पुत्र चोखे ने आरोप लगाया है कि सीसीटीवी में दिख रहे हमलावर घात लगाकर बैठे थे।उनका आरोप है कि अशोक पुत्र नेकसे ,सलीम पुत्र अशोक, इग्लास पुत्र सुलेमान ,संजय पुत्र राजपाल ब सुलेमान पुत्र नेकसे और अज्ञात लोगों ने महेश पर हमला किया था जिसमें महेश के सिर सहित काफी गंभीर चोट आई हैं।
सम्भल-जिला व्यूरो तीव्र प्रकाश “गुरु जी” की रिपोर्ट