श्रावण मास को लेकर इटहिया शिव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने लिया जायजा
महराजगंज, ठूठीबारी।
श्रावण मास 2025 के दृष्टिगत भक्तों की भीड़ और सुरक्षा की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ ने ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित इटहिया शिव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, आसपास की गलियों तथा यातायात व्यवस्था का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधन व स्थानीय पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
एएसपी ने CCTV, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा चिकित्सा सहायता की व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन हेतु पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है।
रवि प्रताप सिंह ( ब्यूरो चीफ महराजगंज )