श्रावण शिवरात्रि कांवड़ यात्रा-2025 शिविर संचालकों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की गोष्ठी
सहारनपुर । श्रावण मास के दौरान प्रस्तावित शिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा-2025 को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा जनपद में कांवड़ मार्गों पर स्थापित शिविरों के संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिविर प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी शिविर संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने शिविरों में पेयजल, साफ-सफाई, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन उपकरण एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की निगरानी एवं सुरक्षा के दृष्टिगत शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और रात्रिकालीन रोशनी की समुचित व्यवस्था करने पर भी बल दिया गया। भीड़ प्रबंधन को लेकर स्थानीय पुलिस से समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।
गोष्ठी में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न शिविरों के प्रमुख मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़