*जिला अधिवक्ता एसोसिएशन ने नए डीएम का किया अभिनंदन*
गोरखपुर- जिला अधिवक्ता एसोसिएशन गोरखपुर ने जिला अधिवक्ता संघ सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में जिला अधिकारी विजय किरन आनंद का अभिनंदन व स्वागत अध्यक्ष कृष्ण मुरारी त्रिपाठी व महामंत्री योगेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने अपने संबोधन में जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधिवक्ता के सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए, हर वादी को दर्द है पीड़ा है हमारा उनके साथ सहानुभूति है उनके मुकदमों का निस्तारण कोर्ट में सुनवाई के दौरान गुण दोष के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। इंसानियत और मानवता का ख्याल रख कर उनके साथ कार्य किया जाएगा। आप लोगों से पहली मुलाकात है आप लोगों के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं अपनी समस्याओं से अवगत हमें कभी भी करा सकते हैं जिससे वादकारियों को न्याय संगत न्याय मिल सके हम आपके लिए हैं आप हमारे लिए हैं आपके सम्मान का सदैव ध्यान रखा जाएगा स्वागत करने वालों में संयुक्त रूप से सभी अधिवक्ता, पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
*रिपोर्ट-सतीश तिवारी गोरखपुर,(उत्तर प्रदेश)*