दुद्धी सोनभद्र।बभनी थाना क्षेत्र के नवाटोला में एक दर्दनाक हादसा हो गया ।जहां 5 वर्षीय मासूम दीपक पुत्र रामकिशन पोखरा में नहाने के दौरान डूब गया। घटना बृहस्पतिवार शाम 4 बजे की बताई गई है ,जब दीपक गांव के अन्य बच्चों के साथ पोखरा में नहाने गया था इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया ।घटना की सूचना साथियों ने परिजनों दी थी ।
मृतक के पिता रामकिशन ने बताया कि दीपक उनके पांच बच्चों में तीसरे नंबर पर था और दो बहनों के बाद घर का बड़ा लड़का था। दीपक गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था।
मासूम की मौत से परिवार में गमगीन माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह