खबर सहारनपुर से
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 149.99 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर विपिन सैनी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 11 जुलाई 2025 को प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वर्धमान कॉलोनी निवासी विपिन सैनी पुत्र सुरेश सैनी को ग्राम हलालपुर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 149.99 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे
1.उप निरीक्षक सुबोध कुमार शर्मा
2.हैड कांस्टेबल कपिल कुमार
3.हैड कांस्टेबल गौरव त्यागी
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़