विंढमगंज वन रेंज में अवैध जुताई करते ट्रैक्टर पकड़ा गया
दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज वन रेंज के औराडंडी कंपार्टमेंट नंबर 2 में आरक्षित वन भूमि पर बीती रात्रि को एक ट्रैक्टर के द्वारा अवैध रूप से खेती करने के लिए जुताई की जा रही थी। वन रेंजर इमरान खान के नेतृत्व में जुटाई गई टीम ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया और वन रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम की धारा 5/26 एवं 69 के तहत कार्रवाई की गई।
वन रेंजर इमरान खान ने बताया कि वन भूमि पर अवैध जुताई कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए वन कर्मियों की टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि वन भूमि पर किसी भी तरह का अवैध जुताई, अतिक्रमण और कटान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।इसके लिए वन दरोगा और वाचक को भी निर्देशित किया गया है ।
टीम में दौरान वन दरोगा अवधेश कुमार , विवेक ,राहुल और वाचक देवचंद शामिल रहे ।
वन विभाग की इस कार्रवाई से वन भूमि पर अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के प्रयासों को बल मिला है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह