सहारनपुर में पुलिस ने जुआरी को दबोचाः पांच बार जेल जा चुके आरोपी से सट्टा पर्ची और 2220 रुपए बरामद…
सहारनपुर में पुलिस ने एक शातिर जुआरी को गिरफ्तार किया है। जनकपुरी थाना पुलिस ने माहीपुरा में पेट्रोल पंप के पास से आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान शाकिर उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह मोहल्ला हबीबगढ़ माहीपुरा का रहने वाला है पुलिस ने आरोपी के पास से 2220 रुपए नकद, सट्टा पर्ची और एक पेन बरामद किया है। जांच में पता चला कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। वह पहले भी पांच बार जेल जा चुका है। उस पर जुआ अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर शहर में अपराध रोकने के लिए चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। थाना जनकपुरी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसआई अजय कसाना और हेड कॉन्स्टेबल विपिन राणा की टीम ने यह कार्रवाई की।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़