दुद्धी में अभियुक्त गिरफ्तार,विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज,भेजा जेल
दुद्धी सोनभद्र। पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में मुकदमा अपराध संख्या 140/2025 धारा 323, 504, 506 और 376 (2)एन भादवी से संबंधित अभियुक्त शिव सिंह पुत्र घमंडी सिंह निवासी वार्ड नंबर 2 नगर पंचायत दुद्धी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अभियुक्त शिव सिंह के खिलाफ दुद्धी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 323, 504, 506 और 376 (2)एन भादवी के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह