पत्रकार सुरक्षा कानून हरहाल में लागू हो – डॉ अरुण सक्सेना
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जंप) की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक एवं संभागीय पत्रकार कार्यशाला के आयोजन पर बोलते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांताध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना ने पत्रकार सुरक्षा कानून हरहाल में लागू हो, साथ ही कहा कि यह पत्रकारों का अधिकार भी है।सरकार अभी तक इस विषय में मौन है निश्चित ही इसके पीछे कानून लागू करने में आ रही कुछ तकनीकी समस्याएं हो सकती है। संभवत: सरकार इनके समुचित निराकरण के पश्चात् क़ानून लागू करें।
पत्रकारो की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राज्यसभा टीवी के संपादक निदेशक, देश के वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने बताया की आने वाले समय में डिजिटल पत्रकारिता का भविष्य उज्ज्वल है, वही बताया की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक भावना रहित मशीनरी सॉफ्टवेयर है जो मानव मस्तिष्क को अध्ययन करके सोचे गए कार्य को करने पर प्रेरित करती है।
कार्यक्रम में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ नवीन आनंद जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग की पत्रकारों के हितों की योजनाओं को संपूर्ण देश में लागू किए जाने के प्रयास बीएसपीएस के माध्यम से हम कर रहे है। अभी हमने पत्रकार को मिलने वाली श्रद्धा निधि का मामला हो या पत्रकार सुरक्षा बीमा योजना या अन्य कल्याणकारी योजनाएं। पत्रकारों के हित में सम्पूर्ण प्रदेश में लागू करवाने हेतु यदि आवश्यक हुआ तो आंदोलन का सहारा भी लेंगे।
इसके पूर्व गरिमामय आयोजन को वरिष्ठ पत्रकार श्याम चौरसिया, जंप के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव जैन सैनानी, वरिष्ठ पत्रकार कमल ख़स, मुकेश सक्सेना ने संबोधित किया। वही डिजिटल ख़बरों के पहले आने पर वरिष्ठ पत्रकार गोविंद बडोने ने कहा कि भले ही डिजिटल ख़बरें पहले आ जाएँ पर प्रिंट मीडिया को उन खबरो को विश्लेषित करने का समुचित मौका मिलता है।
कार्यक्रम का भव्य आग़ाज़ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करने के उपरांत किया गया। इसके पूर्व गुना बायपास चौराहे पर महापुरुष नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रदेश भर से आए पत्रकारों ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर, स्वामी विवेकानंद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर वाहन रैली निकालकर काफिले के रूप कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। गौरतलब है कि भारी बारिश में लगभग 35-40 चारपहिया वाहन की रैली नगर में आकर्षण के केंद्र रही।
कार्यक्रम में जिलापंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोंधिया, पूर्वजिलापंचायत अध्यक्ष जसवंत गुर्जर, भाजपा प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य दिलवर यादव, नपाध्यक्ष/सांसद प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने प्रदेश भर से आए पत्रकार साथियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर बीएसपीएस के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता डॉ कमल आलोक प्रसाद, प्रांतीय सचिव योगेश सक्सेना, प्रांतीय संगठन सचिव राहुल सक्सेना, हर्ष नायक, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्याम निगम, उज्जैन संभाग अध्यक्ष अमजद ख़ान, संभागीय सचिव नरेन्द्र साहू, गुना जिलाध्यक्ष अंसार ख़ान, लक्ष्मीकांत शाक्य हेमराज जाटव मनोजलाल अहीरवार, किशन कश्यप, गोलू सेन, चांचोडा ब्लॉक अध्यक्ष देवेश चित्रांशी सहित प्रदेश भर के पत्रकार साथी उपस्थित थे।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट