सहारनपुर । तेजतर्रार और कर्मठ थाना मंडी प्रभारी बीनू सिंह को आज फ्रेंड्स मीडिया हाउस की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें मोमेंटो भेंट कर उनके जनसेवा के जज़्बे और *उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्यों के लिए सराहा गया।
इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार इरशाद खान मुंडन, हमराज, सिकंदर राणा, शाहरुख अंसारी और जुबैर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने मंडी प्रभारी बीनू सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़