ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक: पांच प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा, संगठन को मजबूत करने पर जोर
सहारनपुर:: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (जीपीए) की कोर कमेटी की बैठक शारदा नगर स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। महामंत्री वेद प्रकाश पान्डेय ने बैठक में पांच बिंदुओं का एजेंडा प्रस्तुत किया, जिसमें नए जिलाध्यक्ष का चयन, कावड़ समापन के बाद रविवार को साधारण सदस्यों की बड़ी बैठक, पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ मंडल स्तर पर मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी और एसएसपी से मुलाकात, जिला/तहसील/ब्लॉक/महानगर इकाइयों की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, और महिला संयोजिका की नियुक्ति शामिल थे।
वरिष्ठ पत्रकार अनीस सिद्दीकी, नवाजिश खान, चौधरी कुशल पाल, आलोक अग्रवाल, विनोद कश्यप, नफीस उर रहमान, साक्षी सैनी, पारस पंवार, संजय चौधरी, अंजू प्रताप, श्रीकांत शर्मा, मुकेश शर्मा, डॉ. दानिश खान, जुहेब खान और मुकेश मनवाल ने एकमत होकर वर्तमान जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा को ही नेतृत्व के लिए उपयुक्त बताया। मोनू कुमार, सतीश आजाद, टीटी जैन और अंशुल तोमर ने जीपीए को पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ सबसे सक्रिय संगठन करार दिया।
जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि संगठन को एक परिवार की तरह मजबूत करना है। उन्होंने तहसील इकाइयों से सक्रियता बढ़ाने और कोर कमेटी से व्यक्तिगत नाराजगी को संगठन से अलग रखने का आह्वान किया। तनेजा ने जोर देकर कहा कि डैमेज कंट्रोल की भूमिका निभानी होगी और किसी सदस्य को एक वर्ष से पहले संगठन से नहीं हटाया जाएगा। बैठक में पत्रकारों की भावनाओं और अपेक्षाओं को समझने पर बल दिया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़