छुटमलपुर
कालूवाला जहांपुर में स्थित मुर्गी फार्म से सावन माह में मुर्गीया जाने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया
मुर्गी फॉर्म नियमानुसार ना चलने से गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुर्गी फार्म मैनेजर ने लिखित में ग्रामीणों की मांग मानकर मामले को शांत किया
विकासखंड मुजफ्फराबाद क्षेत्र के गांव कालूवाला जहांपुर में विवादित मुर्गी फार्म पर हमेशा कोई ना कोई झगड़ा -फसाद होता रहता है कितनी ही बार भारतीय किसान यूनियन क्रांति व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस मुर्गी फार्म को बंद करने के लिए धरना प्रदर्शन भी किया हैं लेकिन सरकार के दबाव में आकर अधिकारियों ने इस मुर्गी फार्म को सुचारू रूप से चलवाने का काम किया है
जानकारी के अनुसार सावन माह की बीती रात्रि को मुर्गी फार्म से मुर्गीयो की भरी गाड़ियां गांव के बीचों- बीच होकर जा रही थी जिसमें गुस्साए ग्रामीणों ने उन गाड़ियों को रुकवा कर मना किया और कहा कि सावन माह में मांस बंद है तो आप क्यों ले जा रहे हो घटना की सूचना पाकर थाना बिहारीगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मुर्गी फार्म मैनेजर ने लिखित में ग्रामीणों के साथ समझौता किया है कि भविष्य में कभी भी गांव के बीचों-बीच मुर्गीयो की गाड़ियां व फीड की गाड़ी तथा खाली गाड़ी नहीं ले जाऊंगा अगर गांव के रास्ते को मेरी कोई भी गाड़ी जाएगी तो और थाना पुलिस व ग्रामीण मेरे मुर्गी फार्म के साथ कुछ करते है तो उस घटना का जिम्मेदार मै स्वयं होगे पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए कि भविष्य में ऐसा कार्य नहीं होगा अब देखते हैं भविष्य में क्या हो सकता है यह मुर्गी फार्म विवादित घेरे में चलता रहेगा या नही इतना ही नहीं इस मुर्गी फार्म में नियमानुसार कार्य न होने से क्षेत्र में गंदगी एवं वायु प्रदूषण तथा मक्खियों का अम्बार लगा हुआ है जिससे गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है
जबकि भारतीय किसान यूनियन क्रांति के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र सिंह , भारतीय किसान यूनियन मजदूर संगठन के तहसील उपाध्यक्ष अक्षय चौहान, निशांत चौहान, राहुल बादल, मोहित कुमार, सत्यम सैनी, हरदीप, अर्पित, आदि ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर यह मुर्गी फार्म बना है वह 132 लैंड है व स्टोन क्रेशर की जमीन है तथा फल पट्टी जमीन और ग्राम समाज की जमीन भी है अब देखते हैं इस स्टोन क्रेशर की क्या जांच हो पाती है क्या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा अजय सैनी
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़