पुलिस की मुस्तैदी ने बचाई जान, नदी में फंसे व्यक्ति का सफल रेस्क्यू
दुद्धी सोनभद्र। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पागन नदी में फंसे एक व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। घटना 14 जुलाई 2025 की है, जब गणेश खरवार पुत्र गोरखनाथ खरवार लगभग 54 वर्ष निवासी ग्राम कोरची नाचनटाढ़ थाना दुद्धी , नदी में जामुन तोड़ने के दौरान अचानक आई बाढ़ में फंस गए थे।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अमवार मक्खन लाल मय पुलिस टीम त्वरित रूप से मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से फंसे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला।
पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई ने एक जीवन को सुरक्षित किया, जिससे क्षेत्रीय जनमानस में सुरक्षा और विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।
पुलिस का यह सराहनीय कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है और यह पुलिस और जनता के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। पुलिस की इस सहयोगात्मक कार्य से क्षेत्र में पुलिस की छवि और मजबूत हुई है और लोगों का पुलिस में विश्वास बढ़ा है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह