नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया
कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं लंबित मामलों की ली जानकारी
हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को हजारीबाग जिले के बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने बंदोबस्त कार्यालय पहुंचकर कार्यों की समीक्षा की एवं अधिकारियों-कर्मचारियों से विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त ने कार्यालय में कर्मियों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने बंदोबस्त से संबंधित अभिलेखों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उपायुक्त ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा यह जानकारी प्राप्त की कि बंदोबस्त से संबंधित कितने प्रकरण वर्तमान में लंबित हैं।