प्रीतम यादव ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़ :—
उत्कृष्ट विधायक” सम्मान से सम्मानित हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा,
आज विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल के समक्ष आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल Ramen Deka जी द्वारा “उत्कृष्ट विधायक” का सम्मान मिलना मेरे लिए अत्यंत ही गौरव का क्षण है। मुझे अपने जीवन का यह अविस्मर्णीय क्षण की अनुभूती कराने के लिए मैं पंडरिया विधानसभा के मेरे आप सभी परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ।
साथ ही विधानसभा अध्यक्ष Dr Raman Singh , मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai , नेता प्रतिपक्ष Dr. Charan Das Mahant ,संसदीय कार्य मंत्री Kedar Kashyap, कैबिनेट के समस्त मंत्रीगण एवं विधानसभा के सदस्यगणों एवं सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करती हूँ। पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट जनता के आशीर्वाद,सहयोग एवं मार्गदर्शन से मुझे यह सम्मान मिला है जिसे मैं पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक नागरिक एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को समर्पित करती हूँ। एक जनप्रतिनिधि के रूप में यह सम्मान मिलना मेरे लिए जितना गर्व की बात है उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी है।
विधायक भावना बोहरा ने कहा
यह सम्मान मुझे और भी प्रेरित करेगा अपने दायित्वों को पूरा करने एवं पंडरिया विधानसभा की जनता ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उन्हें उनकी आकाँक्षाओं अनुरूप पूरा करने हेतु उर्जा भी प्रदान करेगी। मैं आश्वस्त करती हूँ कि जब भी मुझे अवसर मिलेगा मैं पूरी तत्परता से क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़े मुद्दों, जनहित के विषयों को सदन के समक्ष रखती रहूंगी।