सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र । जिला सेवायोजन कार्यालय परिस में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 125 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। डीसेट्स, फरीदाबाद, शिव शक्ति एग्रीटेक लि. वाराणसी, गौतम सोलर प्रा. लि., भिवानी, हरियाणा, सूद ऑटोमोबाईल्स राबर्ट्सगंज, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. मधुपुर एवं स्वाभिमान फाईनेन्स प्रा. लि. रावर्ट्सगंज सोनभद्र इत्यादि कुल 6 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। इस मेलें में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 53 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, सच्चिदानन्द, मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप कुमार सिंह, पवन कुमार सोनकर, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं अंशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।