मूसलाधार वारिस के चलते गांव के अंदर घरों में घुसा पानी मची तबाही।
विद्यालय के अंदर घुसा पानी विद्यालय के सभी कागज सहित अन्य सामग्री का हुआ नुकसान
मामला विकासखंड कमासिन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेर्राव का है जहां पर कल से हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में बाढ़ आ गई है वहीं लोगों के कच्चे मकान गिरना शुरू हो गए हैं गांव के अंदर बना प्राथमिक विद्यालय भाग 2 का नजारा तो देखते ही बनता है काफी पुराना बना विद्यालय पूरी तरह से जीर्ण शीर्ण है इसके सभी कमरों सहित फील्ड पर 4 फीट पानी भरा हुआ है लेकिन जिलाधिकारी महोदया बांदा के द्वारा भारी बारिश के चलते एवं मौसम खराब होने की वजह से कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया था लेकिन बच्चों को नहीं मालूम था और वह सुबह अपने विद्यालय में आए लेकिन वहां पहले से ही मौजूद शिक्षक रामबाबू ने सभी बच्चों को सकुशल घर वापस कर दिया विद्यालय पूरी तरह से जलमग्न है वहां पर रखे अलमारी के कागजात एवं अन्य सामग्री पानी में नष्ट हो गई वहीं क्षेत्र में चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। वहीं तेज हवा के चलते एवं बारिश होने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट