बबेरू किसान सहकारी समिति के जर्जर भवन को गिराए जाने के संबंध में किसानों ने SDM के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा धन्यवाद ज्ञापन
मामला बांदा जनपद के बबेरू तहसील परिसर का है। जहां आज शुक्रवार को मध्य सहकारी समिति एवं क्रय विक्रय के जर्जर भवन को प्रशासन के द्वारा गिराए जाने के संबंध में प्रशासन व मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन एसडीएम बबेरू रजत वर्मा को सौंपा है। वहीं किसानों ने बताया किसान मध्य सहकारी समिति व क्रय विक्रय का भवन जर्जर हो चुका था। जिससे किसानों का आवागमन होता रहता था, जिससे किसानों की जान माल का खतरा को देखते हुए सहकारिता विभाग के द्वारा पीडब्ल्यूडी के भवन का मूल्यांकन कराकर टेंडर कर जर्जर भवन को गिराया गया है। जिसको लेकर सहकारिता विभाग द्वारा उक्त कार्यवाही किए जाने को लेकर किसानों ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया है, वही बता दे की भवन गिराए जाने के बाद भवन का निरीक्षण करने पहुंचे बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल के द्वारा जो सहकारी समिति की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे, उनके पक्ष पर बोलकर अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई थी, उसको लेकर मौजूद किसान व सहकारी समिति के अध्यक्षों के द्वारा प्रकाश द्विवेदी मुर्दाबाद पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं।
इस मौके पर शिव नरेश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, नीरज सिंह, दुर्गेश सिंह,रोहित सिंह,राम अवतार वर्मा, विजयपाल, विनीत कुमार, राममिलन सिंह, नीतिश सिंह, रामगोपाल, संदीप सिंह पटेल, देवनारायण सिंह ,कुलदीप सिंह, श्रवण कुमार, अभिषेक सिंह, सुशील सिंह, इंद्रसेन सिंह, उदयवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, भोला प्रसाद सहित आधा सैकड़ा से अधिक किसान मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट