प्रत्येक शनिवार को पीताम्बरा माइ के दर्शन करने के लिए हज़ारों की तादाद में श्रद्धालुओं आते हैं।
उनको किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और दर्शन सुगम तरीके से हो यह सुनिश्चित करने पुलिस तथा प्रशासन कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं यातायात थाना प्रभारी सपना शर्मा
अपने प्रशासनिक अमले के साथ निरीक्षण करने पहुँचे।
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि श्रद्धालुओं को पीताम्बरा माता के सुगम और आसानी से दर्शन करवाना पुलिस तथा प्रशासन की जिम्मेदारी है इसके लिए हम
पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ
अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। साथ ही आगामी दिनों में बेहतर पार्किग की व्यवस्था भी की जाएगी जिससे बड़े वाहनों को पहले ही पार्किंग में पार्क करवाके यहां किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी जिससे बेवजह होने वाले ट्राफिक से निजात मिलेगाऔर अनावश्यक
भीड की समस्या भी उत्पन्न नहीं होगी जिससे दर्शनार्थियों को दर्शन करने में और आसानी होगी।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव