खबर छुटमलपुर-सहारनपुर से
छुटमलपुर-सहारनपुर रोड पर पंचायत घर के सामने आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में फतेहपुर निवासी हाफिज साहब की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार कानपुर निवासी एक व्यक्ति, जो यहाँ सर्विस करता है, भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है। दूसरा घायल व्यक्ति छुटमलपुर हॉस्पिटल में भर्ती है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़