नया गांव में सौतेले बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के नया गांव में सौतेले बेटे ने धारदार हथियार से काटकर अपनी मां की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने हत्या के आरोपी सौतेले बेटे आलम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आलम एक किसान संगठन से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़