किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज
रायपुर : पीएमएवाई कॉलोनी कचना की खड़कें खराब, मूलभूत सुविधायें नहीं, गुस्सायें लोगों ने किया नगर निगम का घेराव
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रायपुर के कचना क्षेत्र में निवासरत सैकड़ों नागरिकों ने आज गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय (व्हाइट हाउस) का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रायपुर के कचना क्षेत्र में निवासरत सैकड़ों नागरिकों ने आज गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय (व्हाइट हाउस) का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कॉलोनी में जर्जर सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महात्मा गांधी के भजन रघुपति राघव राजा राम… गाकर निगम को सद्बुद्धि देने की कामना की।
प्रदर्शन के बाद कॉलोनीवासियों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि कॉलोनी में वर्षों से सड़क की स्थिति बदहाल है। बारिश के मौसम में गड्ढों से भरी सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं। वहीं स्ट्रीट लाइट की कमी के चलते रात्रि के समय क्षेत्र में दुर्घटनाएं और आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। इस अवसर पर छाया पार्षद गावेश साहू ने कहा कि हम पिछले दो वर्षों से लगातार नगर निगम को सीसी रोड निर्माण, नाली व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की मांग को लेकर आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। अगर आगामी दो से तीन महीनों में कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो मजबूरन हम व्यापक जनआंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास-1044 के अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, 754 के अध्यक्ष महेश दास, भोला विश्वकर्मा, रुपेश वर्मा, देव कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बुजुर्ग नागरिक उपस्थित रहे।