नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
अवैध शराब पर हज़ारीबाग उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: क्रेटा और पंच के मालिक भी आरोपी, 2 लाख की शराब जब्त
हज़ारीबाग : उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2,00,000 बताई जा रही है। इस मामले में एक अभियुक्त निर्भय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी के दौरान मौके से दो चार पहिया वाहन – हुंडई क्रेटा और टाटा पंच – भी मिले हैं। इन वाहनों के मालिकों पर भी फरार अभियोग (FIR) दर्ज किया गया है और उनकी तलाश जारी है।
छापेमारी दल:यह कार्रवाई सहायक आयुक्त उत्पाद, हज़ारीबाग को मिली गुप्त सूचना के बाद की गई। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, सैयद बशीरुद्दीन, अनूप कुमार सिंह और गृहरक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे।
उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।