24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का सफल अनावरण, लाइसेंसी रायफल व कारतूस बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारु द्विवेदी के निकट पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 18/19.07.2025 की रात्रि में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0-10, अम्बेडकरनगर कस्बा में स्थित एक किराये के मकान में अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर एक अदद लाइसेंसी रायफल एवं 122 अदद कारतूस की चोरी की घटना घटित हुई थी। उक्त प्रकरण में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 746/2025, धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन कर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सूरज कहार पुत्र गुलाब कहार, निवासी वार्ड नं0-10, पूरब मोहाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्त से की गई गहन पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दिनांक 18/19.07.2025 की रात्रि में उसने अम्बेडकर नगर कस्बे स्थित एक मकान को निशाना बनाया, जो उस समय खाली था। अभियुक्त ने मकान के दो कमरों के ताले को रिंच की सहायता से तोड़कर प्रवेश किया। तलाशी के दौरान जब आलमारी में नकदी नहीं मिली, तो उसमें रखी रायफल व कुछ कारतूस चोरी कर लिए। बाद में उसने उक्त रायफल व कारतूस को रेलवे फाटक के पास स्थित अपने किराए के कमरे में छिपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गई रायफल व कारतूस की बरामदगी कर ली गई है।
बरामदगी का विवरण
1. एक अदद रायफल .275 बोर ।
2. चालीस अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
3. पचहत्तर अदद जिन्दा कारतूस 45 एमएम ।
4. सात अदद खोखा कारतूस 45 एमएम ।
5. एक अदद टायर खोलने वाला रिंच।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
सूरज कहार पुत्र गुलाब कहार निवासी वार्ड नं0-10, पूरब मोहाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष ।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज
2. अपराध निरीक्षक माधव सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. उ0नि0 शिवकुमार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 मनीष कुमार, का0 मनमोहन सिंह, का0 शिवाजी राव, का0 राजेश पासवान, चौकी कस्बा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय में भेजा जा रहा है। चोरी की गंभीर घटना का मात्र 24 घंटे में सफल अनावरण कर असलहा व कारतूस की बरामदगी कर पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है।*