जिला बिजनौर से इकराम की न्यूज़
भीम आर्मी एकता मिशन का 10वां स्थापना दिवस नजीबाबाद में धूमधाम से मनाया गया
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन के संघर्षों को किया गया याद
नजीबाबाद। भीम आर्मी एकता मिशन का 10वां स्थापना दिवस नजीबाबाद स्थित आज़ाद समाज पार्टी कार्यालय पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में भीम आर्मी चीफ एवं नगीना लोकसभा से सांसद भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन जी के संघर्षों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भीम आर्मी सदैव दलित, मुसलमान और ओबीसी समाज के हक़ और अधिकारों के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी।
इस मौके पर कई ज़िम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विजेंद्र जी, विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार, सांसद प्रतिनिधि फहीम अहमद, वीरेंद्र, प्रभा जी, साबू भाई, ज़िला प्रभारी, सुखवीर प्रधान, ज़िला उपाध्यक्ष रईस अहमद, बुंदु भाई, हाजी नौशाद, पुष्पेंद्र, शाहिद हुसैन, और पर्मेंद्र कुमार, पिंकू, सचिन, जी शामिल रहे।
कार्यक्रम में खुर्शीद मंसूरी, चेयरमैन नगर पंचायत साहनपुर व मुरादाबाद मंडल प्रभारी, आज़ाद समाज पार्टी, ने भी विचार व्यक्त किए और कहा कि “भीम आर्मी सामाजिक न्याय और बराबरी के संघर्ष की सबसे मज़बूत आवाज़ बनकर उभरी है। चंद्रशेखर आज़ाद ने जो रास्ता दिखाया है, उस पर हम सबको एकजुट होकर चलना है।”
कार्यक्रम का समापन जोश और संकल्प के साथ हुआ कि बहुजन समाज के अधिकारों की यह लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी